Bihar Weather Update: 1 अगस्त को कैसा रहेगा बिहार का मौसम? जानिए किन जिलों में होगी भारी बारिश
Bihar Weather Update: 1 अगस्त को बिहार में मानसून फिर रहेगा सक्रिय. मौसम विभाग (IMD) ने 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. जानिए मौसम का पूरा अपडेट.
ADVERTISEMENT

Bihar Monsoon Update
बिहार में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ चुका है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कई इलाकों में अच्छी वर्षा हुई. सबसे अधिक 60.6 मिमी बारिश बलतारा में रिकॉर्ड की गई. अब मौसम विभाग ने 1 अगस्त के लिए भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जारी किया है. IMD के अनुसार राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. इसके साथ ही छह जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है.
