Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न... तेज आंधी, बिजली और बारिश का येलो अलर्ट, जानिए आपके जिले का हाल
Bihar Weather Update : बिहार में मौसम तेजी से बदल रहा है और गर्मी से राहत के साथ खतरा भी बढ़ गया है. मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी, बिजली और बारिश का अलर्ट जारी किया है. तेज हवाओं और गरज-चमक के बीच लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि प्री-मानसून गतिविधियां अब असर दिखाने लगी हैं.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Mausam Update: बिहार के मौसम में इन दिनों बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. तपती गर्मी के बीच आसमान में छाए बादलों और पछुआ हवाओं ने लोगों को राहत तो दी है, लेकिन इसके साथ ही कुदरत का कड़ा रुख भी सामने आ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है. इस बीच मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया था. इसके अनुसार आज प्रदेश के कई इलाकों में बादल और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. ऐसे में अगर आप आज घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं तो सावधान रहें क्योंकि प्री-मानसून की ये सक्रियता अपने साथ तेज हवाएं और गर्जन भी लेकर आई है.