Bihar Weather Update: बिहार में कैसा रहेगा 10 अप्रैल को मौसम? जानिए IMD का ताजा अपडेट

Bihar weather update: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर पलटने वाला है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार 10 अप्रैल से बिहार में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 4-6 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है. बारिश और ठंडी हवाओं के बाद अब राज्य में गर्मी की वापसी तय मानी जा रही है. जानिए मौसम का पूरा अपडेट.

ADVERTISEMENT

Bihar weather Today
Bihar weather Today
google news

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने वाला है. बीते कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं से राहत मिलने के बाद अब राज्य में गर्मी का दौर फिर लौटने की तैयारी में है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 10 अप्रैल से बिहार के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने वाला है, जिससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. हालांकि इससे पहले हुई बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट देखी गई थी, लेकिन अब अगले कुछ दिनों में गर्मी का असर बढ़ेगा और लोगों को दिन में तपिश का सामना करना पड़ सकता है.