Bihar Weather Update: बिहार में आज ज्यादातर जगह मौसम रहेगा शुष्क, इन जिलों में हो सकती है बारिश!

Bihar Weather Forecast: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता हुआ नजर आ रहा है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार 10 मार्च को किशनगंज और अररिया सहित कुछ इलाकों में मेघगर्जन, वज्रपात और हल्की बारिश की आशंका जताई गई है. जानिए पूरे बिहार का ताजा वेदर अपडेट, किन जिलों में बारिश का अलर्ट है, अगले 5 दिनों में तापमान कैसा रहेगा और मौसम विभाग की पूरी भविष्यवाणी.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Forecast
Bihar Weather Forecast
google news

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलते हुए दिखाई दे रहा है. एक ओर साल की शुरुआत जहां कनकनी वाली ठंड के साथ हुई थी, फिर फरवरी के अंतिम दिनों में गर्मी ने लोगों को परेशान किया, अब वहीं राज्य के कुछ हिस्सों में बरसात ने दस्तक दे दी है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक राज्य में 10 मार्च को मौसम सामान्य से थोड़ा गर्म और अधिकतर जगहों पर शुष्क रहने का अनुमान है. हालांकि राज्य के कुछ जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. आइए विस्तार से जानिए पूरी बात.