Bihar Weather Update: 10 सितंबर को बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी! जानिए IMD का पूरा अपडेट
Bihar Weather Update: बिहार में 10 सितंबर को कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार में मेघ गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवा की संभावना जताई है. वहीं औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण, गया, गोपालगंज और नवादा में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी है. जानिए IMD का पूरा अपडेट.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather Alert
बिहार में मानसून की गतिविधियां सामान्य बनी हुई हैं और 10 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, 10 सितंबर को उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के कुछ जिलों में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. इसके अलावा औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण, गया, गोपालगंज और नवादा में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
