Bihar Weather Update: बिहार में 11 अप्रैल को बदलेगा मौसम का मिजाज? जानिए तापमान से लेकर IMD का पूरा अपडेट

Bihar Weather Forecast: बिहार में मौसम अब तेजी से बदलने वाला है.IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 11 अप्रैल से राज्य में बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां पूरी तरह थम जाएंगी और मौसम शुष्क हो जाएगा. वहीं आने वाले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे बिहार में गर्मी का असर तेज होगा और पारा 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update
google news

बिहार में पिछले दिनों तक जहां आंधी-बारिश की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ था, वह अब पलटने वाला है. अभी तक राज्य में कहीं हल्की से मध्यम बारिश तो कहीं तेज हवाओं का असर देखने को मिल रहा था. लेकिन मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, मौसम का मिजाज अब पूरी तरह बदलने वाला है और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के संकेत भी मिल रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. आइए विस्तार से जानते है मौसम का पूरा अपडेट.