Bihar Weather Update: बिहार में 8.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा! तापमान में अभी नहीं होगा बदलाव, जानें 11 फरवरी के मौसम का हाल

Bihar Weather Update: बिहार में ठंड का असर अभी जारी है और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. IMD के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क और सामान्य रहेगा तथा तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. जानिए 11 फरवरी का बिहार मौसम पूर्वानुमान, कोहरे और तापमान से जुड़ी पूरी जानकारी.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update
google news

Bihar Weather Today: बिहार में फरवरी का दूसरा सप्ताह चल रहा है और अभी भी ठंड और सुबह-शाम का कोहरा लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में अभी भी सुबह और शाम के वक्त कोहरा देखने को मिल जा रहा है, वहीं दिन के समय चल रही हवाएं लगातार ठंड महसूस करा रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राज्य में फिलहाल मौसम सामान्य बना रहेगा और अगले कुछ दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि कुछ इलाकों में सुबह के समय कम विजिबिलिटी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है.