Bihar Weather Update: 11 जून को बिहार में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में 60 KMPH तक चलेगी हवा!
Bihar Weather Update: 11 जून को बिहार के कई जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी और उत्तर बिहार के कई इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. जानिए किन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है और अगले तीन दिनों का मौसम कैसा रहेगा.
ADVERTISEMENT

Bihar Rain Alert
बिहार में मानसून पूर्व गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं और आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज और भी बदलने वाला है. 11 जून को राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, मेघगर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है, जबकि दक्षिण बिहार के कई इलाकों में भी तेज हवा और बारिश लोगों को गर्मी से राहत दे सकती है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. विस्तार से जानिए मामले की पूरी कहानी.