Bihar Weather Update: बिहार में कहीं बारिश तो कहीं शुष्क रहेगा मौसम, जानें 11 अक्टूबर का पूरा हाल!

Bihar Weather Update: बिहार में 11 अक्टूबर को कहीं बारिश तो कहीं मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, पटना, गया और भागलपुर समेत किन जिलों में बारिश हो सकती है? जानें अधिकतम-न्यूनतम तापमान और 12 से 16 अक्टूबर तक मौसम का पूरा पूर्वानुमान.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update
Google CTA

बिहार में 11 अक्टूबर को मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल सकते हैं. राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि कई इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार के कुछ जिलों के अलावा दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. वहीं, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.