Bihar Weather Update: 12 फरवरी को कैसा रहेगा बिहार का मौसम? जानें अपने जिले के तापमान का हाल
Bihar Weather Update: 12 फरवरी को बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. दिन में हल्की गर्माहट और सुबह-रात में ठंड बनी रह सकती है. कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. जानिए अपने जिले का तापमान, मौसम विभाग का पूर्वानुमान और अगले 7 दिनों का वेदर अपडेट.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Weather News: जैसे-जैसे फरवरी का महीना बीत रहा है, वैसे-वैसे ही अब बिहार में ठंड का असर कम होते दिखाई दे रहा है. धीरे-धीरे बिहार के कुछ हिस्सों में मौसम साफ हो रहा है जिससे अब आगे भी ठंड और कोहरे के राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि कई इलाकों में न्यूनतम तापमान अभी भी 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है जिसके मुताबिक राज्य में फिलहाल किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं. दिन में हल्की गर्माहट महसूस होने के साथ ही सुबह और रात में ठंड का असर बने रहने की बात सामने आई है. आइए विस्तार से जानते हैं मौसम की पूरी कहानी.