Bihar Weather Update: बिहार में 12 जुलाई को भी मूसलाधार बारिश का खतरा, 4 जिलों में भारी वर्षा का रेड अलर्ट! जानिए मौसम का पूरा हाल

Bihar Weather Update: बिहार में 12 जुलाई को मानसून का असर जारी रहेगा. IMD ने अररिया, किशनगंज, मधुबनी और सुपौल में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. जानिए किन जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और अगले 5 दिनों का मौसम कैसा रहेगा.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update
Google CTA

बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और 12 जुलाई को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है. मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक उत्तर-पूर्व बिहार के चार जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि छह अन्य जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा राज्य के अधिकांश जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का भी खतरा बना हुआ है. मौसम विभाग ने निचले इलाकों में जलभराव, नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी और अचानक बाढ़ जैसी स्थिति को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.