Bihar Weather Update: 12 जून को कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 60 Kmph की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं!
Bihar Weather Alert: बिहार में 12 जून को मौसम फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 50-60 Kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. जानिए पटना सहित पूरे बिहार का ताजा मौसम अपडेट, प्रभावित जिलों की सूची और अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. राज्य में मानसूनी गतिविधियां अब तेजी पकड़ने लगी हैं और 12 जून को राज्य के कई हिस्सों में मौसम काफी सक्रिय रहने वाला है. मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के कई जिलों के लिए भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. खासकर पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.