Bihar Weather Update: बिहार में 12 मई को फिर गरजेंगे बादल, 60 किमी घंटा तक चल सकती है हवा, 32 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट!

Bihar Weather Update: बिहार में 12 मई को मौसम फिर बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग ने 32 जिलों में गरज-चमक, आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. उत्तर बिहार में 60 किमी प्रति घंटा तक तेज हवा चल सकती है, जबकि दक्षिण बिहार में भी तेज आंधी और बारिश की संभावना है. जानिए किन जिलों में ज्यादा खतरा है और अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा बिहार का मौसम.

ADVERTISEMENT

Bihar Rain Alert
Bihar Rain Alert
google news

बिहार में 12 मई को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आने वाला है. मौसम विभाग ने राज्य के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों के लिए गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है. खासकर उत्तर बिहार के जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है, जबकि दक्षिण बिहार में भी 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग का कहना है कि कई इलाकों में अचानक मौसम बिगड़ सकता है और बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं.