Bihar Weather Update: कहीं कोहरा तो कहीं धूप! बिहार में बदलने लगा है मौसम का मिजाज, जानें 13 फरवरी का वेदर रिपोर्ट
Bihar Weather Forecast: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. कहीं घना कोहरा तो कहीं हल्की धूप के बीच 13 फरवरी को राज्य में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. जानिए पटना, कैमूर, किशनगंज समेत सभी जिलों का लेटेस्ट वेदर अपडेट.
ADVERTISEMENT

Bihar weather Forecast
Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलते हुए दिखाई दे रहा है. बीते कुछ दिनों तक जहां कनकनी वाली ठंड और कोहरा लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बना हुआ था, अब वह दौर धीरे-धीरे खत्म होते नजर आ रहा है. मौजूदा वक्त की बात की जाएं तो राज्य में अभी ठंड का असर हल्का-फुल्का बना हुआ है, लेकिन दिन में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहने के कारण लोगों को राहत महसूस हो रही है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं. आइए विस्तार से जानते हैं मौसम का पूरा हाल.