Bihar Weather Update: 13 मई को भी बिहार में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, IMD ने 19 जिलों में ऑरेंज तो कई जिलों के लिए यलो अलर्ट किया जारी!
IMD Bihar Alert: बिहार में मौसम एक बार फिल पलट रहा है. मौसम विभाग ने 13 मई को बिहार के कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. जानिए किन जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा है.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
बिहार में पिछले दिनों मौसम ने अचानक करवट ली है, जिसके बाद राज्य में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक 13 मई को राज्य का मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ रहने वाला है. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में मेघ गर्जन, वज्रपात, तेज हवा और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कुछ हिस्सों में 50 से 60 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से तेज हवा चलने की भी आशंका जताई गई है. मौसम विभाग का कहना है कि दिन के दौरान अचानक मौसम बदल सकता है और कई जगहों पर तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं.