Bihar Weather Update: बिहार में 13 नवंबर को होगी बारिश या निकलेगी धूप? कोहरे को लेकर भी IMD का आया बड़ा अपडेट
Bihar Weather Update: बिहार में 13 नवंबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. IMD पटना के मुताबिक, राज्य के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है. सुबह के समय अधिकांश इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छा सकता है. जानिए पटना समेत उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, दक्षिण और मध्य बिहार में कितना रहेगा तापमान और 14 से 18 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम.
ADVERTISEMENT

बिहार में 13 नवंबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि, सुबह के समय प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है. ऐसे में सुबह के वक्त लोगों को धुंध का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग ने 13 नवंबर के लिए राज्य के किसी भी जिले में कोई चेतावनी जारी नहीं की है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के पटना केंद्र की ओर से 12 नवंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों तक राज्य के अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. वहीं, अगले तीन से चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान भी लगभग स्थिर रह सकता है.
13 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 13 नवंबर को बिहार के सभी मौसम विज्ञान क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम बिहार से लेकर दक्षिण-पूर्व बिहार तक कहीं भी बारिश के आसार नहीं है.
तापमान की बात करें तो 13 नवंबर को उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
उत्तर-पूर्व बिहार में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दक्षिण-पश्चिम बिहार में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. इन दोनों क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
सुबह कोहरे को लेकर क्या है IMD का अनुमान?
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान बिहार के अधिकांश स्थानों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसका असर सुबह के समय दृश्यता पर पड़ सकता है. हालांकि, दिन के मौसम को लेकर बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है.
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, 14 से 18 नवंबर तक भी बिहार के सभी मौसम विज्ञान क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. अगले चार से पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं. वहीं, अगले तीन से चार दिनों तक न्यूनतम तापमान भी लगभग स्थिर रह सकता है.
सीएम सम्राट से मिले मनीष कश्यप, होने वाली पत्नी अनुष्का भी रहीं साथ; BJP में वापसी की अटकलें तेज
