Bihar Weather Update: 14 अप्रैल को बिहार के लोगों को नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, जानें अब किस दिन होगी बारिश?

Bihar Weather Today: बिहार में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 14 अप्रैल को पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है. अगले 3-4 दिनों में गर्मी और बढ़ेगी, जिससे हीट जैसी स्थिति बन सकती है. जानिए बिहार का ताजा वेदर अपडेट, तापमान का ट्रेंड और कब मिलेगी गर्मी से राहत.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Today
Bihar Weather Today(Representational Image)
google news

बिहार में मौसम का मिजाज अब पूरी तरह पलटते हुए नजर आ रहा है. बीते कुछ दिनों तक जहां राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ था, वहीं अब पूरे राज्य में गर्मी का असर रहने वाला है. राज्य में गर्मी धीरे-धीरे अपने तेवर दिखाने लगी है और आने वाले दिनों में यह और ज्यादा तीखी होने वाली है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार 14 अप्रैल को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. विस्तार से जानिए मौसम का पूरा अपडेट.