बिहार में बदलेगा मौसम! इन 12 जिलों में गरजेंगे बादल और होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Bihar Weather News: बिहार में मानसून की रफ्तार तेज होने लगी है और मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. मौसम विभाग ने 14 जून के लिए 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather News
Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. भीषण गर्मी के बीच अब मानसून की दस्तक तेज होती नजर आ रही है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा मुजफ्फरपुर से होकर गुजर रही है. इसके असर से राज्य के कई इलाकों में मौसम बदलने लगा है और आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है. इसी बीच मौसम विभाग ने 14 जून के लिए बिहार के 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.