Bihar Weather Update: बिहार में बारिश को लेकर आया अलर्ट! बदलते मौसम के बीच जानिए 14 मार्च को कैसा रहेगा मौसम?
Bihar Weather Forecast: बिहार में मौसम लगातार करवट ले रहा है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 14 मार्च को ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन 15 मार्च को कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30–40 किमी प्रति घंटे की तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. जानिए पूरा वेदर अपडेट.
ADVERTISEMENT

Bihar weather forecast
Bihar Weather Today: मार्च आने के बाद से ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलता हुआ दिखाई दे रहा है. अभी ही दिन के समय धूप ने लोगों को परेशानी कर शुरू कर दिया है, जबकि सुबह और रात के समय मौसम अभी भी हल्की ठंडक की वजह से सुहावना बना हुआ है. पिछले कुछ दिनों से राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने के कारण वहां का मौसम एकदम सामान्य बना हुआ है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक 14 मार्च को मौसम सामान्य रहने की संभावना है, लेकिन उसके बाद मौसम का तेवर बदल सकता है.