Bihar Weather Update: 14 मई को उत्तर-पूर्व बिहार में तेज आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 50 KM/H तक चलेगी हवा!

Bihar Weather Forecast: बिहार में 14 मई को मौसम फिर बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग ने किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल समेत उत्तर-पूर्व बिहार के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. 50 KM/H तक तेज हवा चलने की संभावना है. जानिए 14 से 19 मई तक बिहार का पूरा मौसम अपडेट, तापमान और IMD की चेतावनी.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather News
Bihar Weather News
google news

पिछले कई दिनों से बिहार में मौसम लगातार बदल रहा है. कहीं बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है तो कहीं उमस और बादलों की वजह से परेशानी बढ़ रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक 14 मई को भी राज्य के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय रहने वाला है. मौसम विभाग ने खासकर उत्तर-पूर्व बिहार के जिलों के लिए मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. विस्तार से जानिए मौसम का पूरा अपडेट.