Bihar Weather Update: 15 अगस्त को बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! जानें अपने इलाके का हाल
Bihar Weather Update: 15 अगस्त को बिहार के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बिहार में गरज-चमक, वज्रपात और 30 से 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. जानें पटना, गया, सीवान, चंपारण, मुजफ्फरपुर समेत अपने जिले का मौसम और अगले 5 दिनों का बारिश अपडेट.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम का मिजाज काफी सक्रिय रहा. राज्य के सिवान जिले में अत्यंत भारी बारिश, जबकि सारण और पूर्वी चंपारण के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा उत्तर-पूर्वी बिहार के अनेक स्थानों, दक्षिण बिहार के अधिकांश हिस्सों और उत्तर-मध्य बिहार के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. अब 15 अगस्त को भी बिहार के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं और उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य तथा दक्षिण-पश्चिम बिहार में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी दी गई है. विस्तार से जानिए मौसम का पूरा अपडेट.
