बिहार में मौसम का यू-टर्न: कड़ाके की ठंड की विदाई, अब सताएगी चुभती गर्मी!

बिहार में अब कड़ाके की ठंड खत्म हो गई है और गर्मी ने दस्तक दे दी है. 15 फरवरी को पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और तेज धूप खिलेगी. पटना समेत कई जिलों में तापमान 27 से 30 डिग्री तक पहुंच सकता है.

ADVERTISEMENT

3 February Bihar Weather Update
3 February Bihar Weather Update
google news

Bihar Weather: बिहार में मौसम अब तेजी से करवट ले रहा है. राज्य में कड़ाके की ठंड की विदाई शुरू हो चुकी है और फरवरी महीने में ही तापमान में उछाल देखा जा रहा है. मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी का असर और बढ़ने की उम्मीद है.