बरसेंगे बादल, चमकेगी बिजली और चलेगी तेज हवा... 15 जुलाई को बिहार इन जिलों में IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून फिर जोर पकड़ने वाला है. मौसम विभाग ने 15 जुलाई के लिए कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की चेतावनी के बीच लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. जानिए किन जिलों में सबसे ज्यादा असर रहेगा.

ADVERTISEMENT

बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज!
बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज!
Google CTA

Bihar Monsoon Update: बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश और गरज-चमक के साथ मानसूनी बौछारें पड़ने का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, समुद्र तल पर मानसून ट्रफ इस समय पटना और बांकुरा से होकर गुजर रही है, वहीं उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है जो जल्द ही कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो सकता है. इस मजबूत मानसूनी सिस्टम के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक राज्य के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी और झमाझम मानसूनी बारिश होनी की संभावना है. इस बीच अब मौसम विभाग ने दैनिक बुलेटन जारी किया है. इसके अनुसार, 13 जुलाई को बिहार के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.