बिहार में 15 जून को 19 जिलों पर बारिश का येलो अलर्ट... 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें आपके जिले के मौसम का हाल
Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून अब तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है. मौसम विभाग ने 15 जून के लिए 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में गरज-चमक, तेज बारिश, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और वज्रपात की आशंका है. जानिए किन जिलों में सबसे ज्यादा असर रहेगा.
ADVERTISEMENT

बिहार के 19 जिलों पर बारिश का अलर्ट
Bihar Monsoon Update: बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. पिछले 24 घंटों में राज्य के उत्तर-पश्चिम हिस्से को छोड़कर ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है. प्रदेश के कई जिलाें में हुई इस झमाझम बारिश ने यहां का मौसम खुशनुमा बना दिया है. इस बीच अब मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है. IMD के अनुसार, मानसून की उत्तरी सीमा फिलहाल मुजफ्फरपुर से होकर गुजर रही है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 4 से 5 दिनों में मानसून बिहार के और इलाकों में आगे बढ़ सकता है. इसके लिए मौसम पूरी तरह अनुकूल बना हुआ है. ऐसे में आने वाले दिनों में भी कई जिलों में बारिश होने और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. इस बीच मौसम विभाग ने 15 जून के लिए प्रदेश के 19 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.