Bihar Weather Update: 15 मई को बिहार में फिर बदलेगा बिहार का मौसम, अगले दो दिनों तक इन जिलों में तेज आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट!
Bihar Weather Update: बिहार में 15 मई से मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग ने किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार समेत कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. अगले दो दिनों तक 40 से 60 KM/H की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. जानिए बिहार के किस जिले में कैसा रहेगा मौसम और किन इलाकों में ज्यादा खतरा है.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update 15 May(फोटो : ITG)
पिछले कुछ दिनों से बिहार में लगातार बदलते मौसम ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर दी है, लेकिन इसके साथ ही बिजली गिरने और तेज हवा का खतरा भी बढ़ गया है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट दिया है जिसके मुताबिक 15 मई को मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में मेघगर्जन, तेज हवा, वज्रपात और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. विस्तार से जानिए मौसम की पूरी रिपोर्ट.