Bihar Weather Update: बिहार में 15 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? बारिश पर आया नया अपडेट, जानें IMD का अलर्ट
Bihar Weather Update 15 October: बिहार में 15 अक्टूबर को सभी छह मौसम क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने किसी भी जिले के लिए चेतावनी जारी नहीं की है. अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, 16 से 18 अक्टूबर के दौरान बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है.
ADVERTISEMENT

बिहार में 15 अक्टूबर के मौसम को लेकर आया ताजा अपडेट
बिहार में 15 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान हैय मौसम विज्ञान केंद्र, पटना की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के किसी भी जिले के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि, आने वाले दिनों में बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 16 से 18 अक्टूबर के बीच राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. वहीं, 19 और 20 अक्टूबर को मौसम फिर से शुष्क रहने की संभावना है. अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
