Bihar Weather Update: 16 अप्रैल को कैसा रहेगा बिहार का मौसम? जानिए तापमान से लेकर बारिश तक का पूरा अपडेट
Bihar Weather Update: बिहार में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है. IMD के अनुसार 16 अप्रैल को पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है. तापमान 39-40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. जानिए बिहार का ताजा मौसम अपडेट, तापमान का ट्रेंड और कब होगी बारिश.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
बिहार में अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है और जैसे-जैसे अप्रैल का महीना बीत रहा है, वैसे ही गर्मी बढ़ती जा रही है. राज्य के कुछ इलाकों में तो दिन के समय इतनी गर्मी हो जा रही है कि लोग घर से निकलने में भी कतरा रहे है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक 16 अप्रैल को भी राज्यभर में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है और कहीं भी बारिश की उम्मीद नहीं जताई गई है.इसके साथ ही तापमान में भी फिलहाल किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं. विस्तार से जानिए मौसम का पूरा अपडेट.