Bihar Weather Update: बिहार में मानसून मजबूत! 16 जुलाई को दरभंगा-मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए अगले 5 दिनों का मौसम

Bihar Weather Update: बिहार में मानसून फिर से पूरी तरह सक्रिय हो गया है। 16 जुलाई को दरभंगा और मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार में तेज हवा, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है. जानिए किन जिलों में भारी और अत्यधिक भारी बारिश होगी और अगले 5 दिनों का IMD का ताजा मौसम पूर्वानुमान.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update
Google CTA

बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है और 16 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार 16 को दरभंगा और मुजफ्फरपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार के कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है.