Bihar Weather Update:बिहार में 16 सितंबर को बारिश के साथ तेज हवाएं, इन जिलों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी!

Bihar Weather Update: 16 सितंबर को बिहार के कई हिस्सों में बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट है. भभुआ, किशनगंज और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश की संभावना है. जानिए उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बिहार समेत सभी क्षेत्रों का मौसम अपडेट, अगले दिनों का पूर्वानुमान और IMD की चेतावनी.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather 16 September
Bihar Weather 16 September
Google CTA

बिहार में 16 सितंबर को मौसम एक बार फिर सक्रिय रहने वाला है. मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. खास तौर पर उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बिहार में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट है. वहीं भभुआ, किशनगंज और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. विस्तार से जानिए मौसम का पूरा अपडेट.