Bihar Weather Update: बिहार के इन 15 जिलों में आज आंधी-बारिश के साथ चलेगी तेज हवाएं, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम लगातार बदलता हुआ नजर आ रहा है. IMD के मुताबिक बिहार में 17 मार्च को उत्तर और पूर्वी बिहार के 15 जिलों में आंधी, हल्की बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जिसके चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है. आइए विस्तार से जानते है मौसम की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Bihar Rain And Wind Alert
Bihar Rain And Wind Alert
google news

Bihar Weather Forecast: बिहार में मार्च के तीसरे सप्ताह के साथ मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है. दिन के समय धूप तेज होने लगी है, जिससे कई जिलों में हल्की गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और रात के समय मौसम अभी भी सुहावना बना हुआ है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 मार्च को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि आने वाले कुछ दिनों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है और कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार बन सकते हैं.