Bihar Weather Update: 17 सितंबर को बिहार के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Bihar Weather Update: 17 सितंबर को बिहार के कई हिस्सों में बारिश के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. जमुई, मुंगेर और नवादा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जानिए बिहार के सभी क्षेत्रों का मौसम पूर्वानुमान, अगले दिनों की स्थिति और मौसम में बदलाव की वजह.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
बिहार में 17 सितंबर को मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है. मौसम विभाग की ओर से 16 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पूर्व हिस्सों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके साथ ही जमुई, मुंगेर और नवादा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में इन इलाकों में रहने वाले लोगों को बारिश के साथ तेज हवा और आकाशीय बिजली को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी.
