Bihar Weather Today: गर्मी के बीच बिहार में मौसम का यू-टर्न...18 अप्रैल को इन 3 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Bihar weather update: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग ने 18 अप्रैल को उत्तर-पूर्वी जिलों में तेज हवाओं, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. वहीं बाकी जिलों में गर्मी और उमस से राहत नहीं मिलेगी. जानिए किन इलाकों में अलर्ट जारी हुआ है और आगे कैसा रहेगा मौसम.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update today
Bihar Weather Update today(Representational Image)
google news

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विज्ञान विभाग पटना के ताजा बुलेटिन के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में बादल गर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. IMD के मुताबिक, पछुआ हवाओं औरसाइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव के कारण 18 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मौसम की हलचल देखने को मिल सकती है. हालांकि, प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बने रहने का अनुमान है.