Bihar Weather Alert: बिहार में 18 मई को इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट... फिर इस दिन से आंधी-तूफान और भारी बारिश बढ़ाएगी टेंशन

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम ने अचानक खतरनाक करवट ले ली है. 18 मई को कई जिलों में भीषण लू और तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अगले ही दिन कुछ इलाकों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग के इस डबल अलर्ट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

ADVERTISEMENT

बिहार में बदला मौसम का मिजाज
बिहार में बदला मौसम का मिजाज
google news

Bihar Weather Today: बिहार राज्य में मौसम का मिजाज बहुत तेजी से बदल रहा है. पिछले कुछ दिनों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बादल बरस रहे थे और मौसम विभाग की तरफ से बारिश की चेतावनियां आ रही थीं. कई इलाकों में लोगों को पानी गिरने से राहत भी मिली थी. लेकिन अब मौसम वैज्ञानिकों ने एक बिल्कुल नया अलर्ट जारी कर दिया है. आज राज्य के आसमान से पानी नहीं बल्कि आग बरसने वाली है, जिसके कारण लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. हालांकि माैसम विभाग ने अनुसार आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम करवट लेगा और प्रदेश के कुछ जिलों में तेज आंधी-तूफान और गर्जना के साथ भारी बारिश होगी.