Bihar Weather Update: बिहार में 19 जुलाई को बदलेगा मौसम! इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज-येलो अलर्ट
Bihar Weather Today: बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग ने 19 जुलाई के लिए कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. कहीं मूसलाधार बारिश होगी तो कहीं तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है. जानिए आपके जिले का ताजा मौसम अपडेट.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Monsoon update: बिहार में मानसून की रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई है, जिससे गर्मी से परेशान लोगों काे राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने अपना दैनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार 19 जुलाई 2026 को पूरे राज्य के मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. ऐसे में IMD ने प्रदेश के कई जिलों येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. फिलहाल, प्रदेश में घने बादलों ने डेरा जमाया हुआ है, जिस वजह से ठंडी हवाएं चल रही हैं. यही वजह है कि प्रदेश में उमस भरी गर्मी को पूरी तरह से गायब है.
