Bihar Weather Update: बिहार में कैसा रहेगा 19 मार्च को मौसम? जानें तापमान, बारिश और अगले दिनों का हाल
Bihar Weather Today: बिहार में 19 मार्च को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है, जहां दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम सुहावना मौसम बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट और हल्की बूंदाबांदी के संकेत मिल रहे हैं. जानिए मौसम का पूरा रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather Forecast
Bihar Weather Forecast: बिहार में मौसम का मिजाज अब पूरी तरह बदलता हुआ नजर आ रहा है और राज्य में धीरे-धीरे गर्मी दस्तक दे रही है. एक ओर जहां दिन के समय धूप की वजह से हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है, वहीं सुबह और रात के समय मौसम अभी भी सुहावना बना हुआ है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक 19 मार्च को राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है. हालांकि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं, जिससे कुछ जगहों पर तापमान में गिरावट और हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है.