Bihar Weather Update: बिहार में आज भी पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कोहरा के साथ-साथ प्रदूषण ने भी लोगों को किया परेशान, जानें 20 दिसंबर का वेदर रिपोर्ट

Bihar Weather Update: बिहार में 20 दिसंबर को भी कड़ाके की ठंड का कहर जारी रहेगा. राज्य के कई जिलों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे सड़क, रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. ठंड के साथ बढ़ते प्रदूषण ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मौसम विभाग के अनुसार अगले 2–3 दिनों तक ठंड और कोहरा से राहत नहीं मिलने वाली है.

ADVERTISEMENT

Bihar weather update today
Bihar Weather Update(तस्वीर- न्यूज तक)
google news

Bihar Weather Update: बिहार में ठंड ने अब अपनी मजबूत पकड़ बना ली है, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी है. एक ओर लगातार बढ़ती ठंड और दूसरी ओर लगातार बढ़ रहे प्रदूषण ने आम जनमानस के जीवन पर गहरा प्रभाव डाल रहा है. लगातार चल रही पछुआ हवा की वजह से तापमान गिर रहा है और अधिकांश जगह लोग अंगीठी और अलाव के सहारे खुद को सुरक्षित रख रहें है. दिसंबर के तीसरे सप्ताह में भी सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा देखने को मिल रहा है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यात्रा पर भी असर पड़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक घना कोहरा और ठिठुरन वाली ठंड का यह दौर अभी लगातार जारी रहने वाला है.