बिहार में मौसम का यू-टर्न! भीषण गर्मी के बीच 21 अप्रैल को 4 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, जानें कब मिलेगी राहत
Bihar Weather Update: बिहार में भीषण गर्मी और लू के बीच मौसम विभाग ने यू-टर्न का संकेत दिया है. आज, 21 अप्रैल को 4 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 43 डिग्री की तपिश से राहत मिलने की उम्मीद है. जानें अगले 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान और बारिश की पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather Forecast today
बिहार में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. राज्य में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है, जिससे तापमान में गिरावट और झमाझम बारिश की उम्मीद जगी है. मौसम विभाग ने आज, 21 अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम के मिजाज में बदलाव आने की संभावना जताई है, जिससे आम जनजीवन को तपिश से थोड़ी निजात मिल सकती है.