Bihar Weather Update: बिहार में 21 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? IMD ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी

Bihar Weather Update: 21 अगस्त को बिहार के कई जिलों में बारिश के साथ मौसम खराब रहने का अनुमान है. IMD ने उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार में मेघ गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवा को लेकर चेतावनी जारी की है. जानें मौसम का हाल, तापमान और 22 से 26 अगस्त तक का पूरा पूर्वानुमान.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Alert
Bihar Weather Alert
Google CTA

बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदलते हुए नजर आ रहा है. पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार में मॉनसून की गतिविधि कमजोर रही. राज्य के उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम हिस्सों के कुछ स्थानों पर, जबकि बाकी हिस्सों में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. अब विभाग ने 21 अगस्त को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है जिसके मुताबिक, 21 अगस्त को राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों के जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.