Bihar Weather Update: 21 जुलाई को बिहार के कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी

Bihar Weather Update: बिहार में 21 जुलाई को मानसून का असर और तेज होने वाला है. IMD ने गया, नवादा, रोहतास और कैमूर (भभुआ) समेत कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं बक्सर, गोपालगंज, सीवान, पश्चिम चंपारण और नालंदा सहित कई जिलों में भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है.

ADVERTISEMENT

Bihar Monsoon Update
Bihar Monsoon Update
Google CTA

बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और 21 जुलाई को भी राज्य के कई हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार मंगलवार को दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावनाएं है. इसके अलावा उत्तर-पश्चिम और राज्य के अन्य कई हिस्सों में भी भारी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है.