Bihar Weather Update: 21 नवंबर को बिहार के 3 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा! जानिए IMD का अपडेट

Bihar Weather Update: बिहार में 21 नवंबर को मौसम बदलने वाला है. IMD ने बांका, भागलपुर और जमुई में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्वी बिहार में गरज-चमक, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है. जानिए पटना, गया समेत सभी जिलों में बारिश और तापमान का अपडेट.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update
Google CTA

बिहार में 21 नवंबर को मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, पटना की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. खासकर उत्तर-पूर्वी बिहार, दक्षिण-मध्य बिहार और दक्षिण-पूर्वी बिहार के कुछ इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, बांका, भागलपुर और जमुई जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्वी बिहार के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. मौसम विभाग ने वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

21 नवंबर को बिहार के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग रहने का अनुमान है. उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. वहीं, उत्तर-मध्य बिहार के मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है.

उत्तर-पूर्वी बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है. दक्षिण-पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. इसके अलावा दक्षिण-मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय तथा दक्षिण-पूर्वी बिहार के मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर, बांका और जमुई में भी बारिश का पूर्वानुमान है.

तापमान में कितना होगा बदलाव?

तापमान के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटों में राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. फिर अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है. वहीं, न्यूनतम तापमान अगले 24 घंटों तक लगभग स्थिर रह सकता है. इसके बाद अगले दो दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी और फिर अगले तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है. इसके अलावा अगले 48 घंटों के दौरान बिहार के अधिकांश स्थानों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने का भी पूर्वानुमान है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, 22 नवंबर को भी बिहार के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. उत्तर-पश्चिम बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्वी बिहार के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. हालांकि, 23 नवंबर से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. 24, 25 और 26 नवंबर को भी बिहार के सभी छह मौसम क्षेत्रों में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने 21 नवंबर के लिए बिहार के दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में विशेष चेतावनी जारी की है. इन क्षेत्रों के एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. वहीं, बांका, भागलपुर और जमुई जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है. ऐसी स्थिति में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

विभाग के मुताबिक, मेघ गर्जन और वज्रपात के दौरान जान-माल और पशुओं को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है. ऐसे में अगर आप खुले स्थान पर हैं तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान में शरण लें. ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों और बिजली संचालित उपकरणों से दूर रहें. वहीं, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवा के दौरान झुग्गी-झोपड़ियों, टिन और कच्चे मकानों को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए अस्थायी और असुरक्षित संरचनाओं को सुरक्षित करने या खाली करने की सलाह दी गई है. बिजली और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकालकर रखें. भारी बारिश की स्थिति में शहरों के निचले इलाकों में जलजमाव हो सकता है, इसलिए लोगों को अचानक बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

नीतीश सेतु के विज्ञापन से नीतीश कुमार की तस्वीर गायब, PM मोदी के कार्यक्रम में भी शामिल नहीं होंगे!