Bihar Weather Update:  बिहार में 22 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में तेज बारिश के साथ वज्रपात-आंधी की चेतावनी!

Bihar Weather Update: 22 अगस्त को बिहार में मॉनसून सक्रिय रहेगा. अररिया, पूर्वी चंपारण, किशनगंज और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश का अलर्ट है. कई जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है. जानिए 22 से 27 अगस्त तक बिहार के मौसम का पूरा अपडेट.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Alert
Bihar Weather Alert
Google CTA

बिहार में 22 अगस्त को मॉनसून सक्रिय रहने वाला है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, राज्य के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. इसके अलावा उत्तर-मध्य और दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों में भी गरज-चमक और वज्रपात के साथ तेज हवा का पूर्वानुमान है. विस्तार से जानिए मौसम का पूरा अपडेट.