Bihar Weather Update: 22 जून को बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट, जानिए आपके जिले का हाल!
Bihar Weather Update: 22 जून 2026 को बिहार के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. जानिए अररिया, कटिहार, सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया समेत आपके जिले का मौसम कैसा रहेगा और कब तक सक्रिय रहेगा मानसून.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
बिहार में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है और मानसून की गतिविधियां भी तेज हो रही है. पिछले कुछ दिनों तक राज्य में लोग गर्मी से परेशान हो रहे थे, वहीं अब आने वाले दिनों में लोगों को इससे पूरी तरह राहत मिल सकती है. इसी बीच IMD ने 22 जून के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक राज्य के कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात, तेज हवा और कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. उत्तर बिहार के कई जिलों में जहां अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है, वहीं दक्षिणी हिस्सों में भी आंधी-तूफान के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में राज्य में मानसून की सक्रियता और बढ़ सकती है.