Bihar Weather Update: बिहार में 23 मई को मौसम की दोहरी मार! IMD ने 9 जिलों में हाई पारा तो 7 जिलों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट किया जारी!

Bihar IMD Alert: बिहार में 23 मई को मौसम की दोहरी मार देखने को मिल सकती है. IMD ने उत्तर-पूर्व बिहार के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है, जबकि दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम बिहार में हीटवेव जैसी स्थिति बनी रहने की चेतावनी दी गई है. जानिए किन जिलों में तेज हवा चलेगी, कहां तापमान 42 डिग्री तक पहुंचेगा और अगले 5 दिनों के मौसम का पूरा अपडेट.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Forecast
Bihar IMD Alert
google news

बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. एक तरफ राज्य के कई हिस्सों में तेज गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है, तो दूसरी तरफ कुछ इलाकों में आंधी, बारिश और वज्रपात की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं. मौसम विभाग ने 23 मई के लिए बिहार के कई जिलों में तेज हवा, मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है.