Bihar Weather Update: बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज, 23 सितंबर को बारिश का येलो अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल?

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तंत्र के असर से बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. मौसम विभाग ने 23 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसके बाद भी कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

ADVERTISEMENT

बिहार में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट
बिहार में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट
Google CTA

Bihar 23 September Weather: बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तंत्र के असर से राज्य के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी करते हुए अगले कुछ दिनों तक बारिश, तेज हवाओं और बिजली चमकने की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान जताया है. इसी को देखते हुए 23 सितंबर को बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. ऐसे में लोगों को मौसम पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.