Bihar Weather Update: बारिश, आंधी और वज्रपात...बिहार में 24 सितंबर काे 18 से अधिक जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें क्या आपका जिला भी शामिल है?

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से 24 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना है. मौसम विभाग ने पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जानें अपने जिले में कैसा रहेगा मौसम और आगे क्या बदलाव होंगे.

ADVERTISEMENT

बारिश और तेज हवाओं से बदलेगा बिहार का मौसम
बारिश और तेज हवाओं से बदलेगा बिहार का मौसम
Google CTA

Bihar 24 September Weather Update: बिहार में सितंबर के महीने के अंत के साथ ही मौसम के मिजाज में लगातार तब्दीली देखी जा रही है. राज्य के कई इलाकों में जहां हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई है, वहीं बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम प्रणाली में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. इस बीच अब मौसम विभाग ने अपनी दैनिक रिपोर्ट जारी की है. इसके अनुसार, प्रदेश में मानसूनी हवाएं और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई है. ऐसे में कल आने वाले दिनों में राज्य भर में तेज आंधी और झमाझम बारिश की बात कही गई है.यही वजह है की मौसम विभाग ने कल यानी 24 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में 18 से अधिक जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.