Bihar Weather Update: बिहार में 25 मार्च को कैसा रहेगा मौसम? जानें तापमान से लेकर बारिश तक का पूरा अपडेट!
Bihar weather update 25 March: बिहार में 25 मार्च को मौसम सामान्य और शुष्क रहने का अनुमान है. दिन में तेज धूप के कारण हल्की गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह-शाम मौसम सुहावना रहेगा. IMD के अनुसार 27-28 मार्च को राज्य में गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश की संभावना बन सकती है. जानिए तापमान, बारिश और आने वाले दिनों का पूरा वेदर अपडेट.
ADVERTISEMENT

Bihar weather update 25 March
बिहार में मौसम अब धीरे-धीरे गर्मी की ओर बढ़ रहा है. मार्च के आखिरी सप्ताह में जहां तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, वहीं फिलहाल मौसम सामान्य बना हुआ है और किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक 25 मार्च को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा, जिससे दिन में हल्की गर्मी का असर बढ़ सकता है. हालांकि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में फिर बदलाव के संकेत भी मिल रहे हैं, जिससे कुछ जगहों पर बारिश और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है.