Bihar Weather Update: बिहार के इन जिलों में आज फिर होगी बारिश! 27 मार्च से फिर एक बार पलट रहा मौसम, जानें पूरा अपडेट
Bihar weather update today: बिहार में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. 26 मार्च को कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि 27 मार्च से आंधी-बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो सकता है. भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने आज कई इलाकों में अलर्ट जारी किया है. जानिए आपके जिले का पूरा मौसम अपडेट.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update 26 March
Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का मिजाज अब पूरी तरह बदलते हुए दिखाई दे रहा है. मार्च के आखिरी दिनों में जहां एक तरफ तापमान बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमी सिस्टम के असर से कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना भी बनने लगी है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है जिसके मुताबिक आज यानी 26 मार्च को राज्य के अधिकतर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ जिले ऐसे भी है जहां बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना भी है. विस्तार से जानिए मौसम का पूरा अपडेट.