Bihar Weather Update: 26 जून को कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, गर्मी से भी नहीं मिलेगी पूरी राहत! जानिए IMD का ताजा अपडेट
Bihar Weather Update: बिहार में 26 जून को मौसम का मिजाज बदलने वाला है. कई जिलों में बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है. वहीं दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई जिलों में 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच सकता है. जानिए IMD का ताजा मौसम अपडेट, किन जिलों में बारिश होगी और कहां रहेगा गर्मी का असर रहेगा.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
बिहार में मानसून की सक्रियता धीरे-धीरे बढ़ रही है, लेकिन इसके बावजूद राज्य के कई हिस्सों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 26 जून को बिहार के विभिन्न जिलों में मौसम का मिजाज बदला-बदला रह सकता हबै. कहीं मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है तो कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार दिखाई पड़ रहे हैं. वहीं दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई जिलों में तापमान अभी भी 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है.