Bihar Weather Update: बिहार में अभी बढ़ने वाला है पारा! जानें 27 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम और तापमान का हाल
Bihar Weather Today: बिहार में ठंड अब खत्म होने की कगार पर है और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. 27 फरवरी को पूरे राज्य में मौसम सामान्य और शुष्क रहने का अनुमान है, कहीं भी बारिश या अलर्ट जारी नहीं किया गया है. जानिए कैमूर और सीवान समेत विभिन्न जिलों का ताजा तापमान अपडेट और अगले 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान.
ADVERTISEMENT

Bihar weather Today
बिहार में अब ठंड अपने आखिरी सांसे गिन रहा है. फरवरी के शुरुआत में जहां पूरा बिहार कोहरा और कनकनी वाली ठंड की चपेट में था वहीं महीने के अंतिम दिनों में राज्य का मौसम पूरी तरह पलट गया है. राज्य में अब दिन के समय रोज धूप निकल रही है और कोहरा का प्रभाव लगभग खत्म ही हो गया है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक आज यानी 27 फरवरी को राज्य का मौसम सामान्य रहेगा और कहीं भी बारिश या किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है.