Bihar Weather Update: 27 मई को बिहार में मौसम का डबल अटैक, कहीं तेज आंधी-बारिश तो कहीं उमस और गर्मी से हाल बेहाल

Bihar Weather Alert: 27 मई को बिहार के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी. सीमांचल, कोसी और उत्तर बिहार में मौसम रहेगा सक्रिय, जबकि पटना समेत दक्षिण बिहार में उमस और गर्मी बढ़ाएगी परेशानी. जानिए IMD का लेटेस्ट वेदर अपडेट और किन जिलों में बारिश की संभावना.

ADVERTISEMENT

Bihar weather Alert
Bihar weather Alert
google news

बिहार में 27 मई को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ सकता है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. खासकर उत्तर बिहार, सीमांचल और कोसी क्षेत्र के जिलों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है. वहीं दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ हिस्सों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि प्री-मानसून गतिविधियां अब तेजी पकड़ रही हैं, जिसके कारण अगले कुछ दिनों तक बिहार में मौसम अचानक बदल सकता है.